महेश नवमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर माहेश्वरी युवा संगठन की साइक्लिंग रैली संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महेश नवमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर माहेश्वरी युवा संगठन की साइक्लिंग रैली संपन्न



गुवाहाटी, महेश नवमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन, गुवाहाटी द्वारा आयोजित साइक्लिंग रैली 2026 का उत्साहपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 35 प्रतिभागियों तथा 25 पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। रैली का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


प्रातः 6 बजे छत्रीबाड़ी स्थित माहेश्वरी भवन से रैली का शुभारंभ माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी के अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


शुभारंभ समारोह में धनराज झावर,रमेश तापड़िया, संजीत धूत, राधेश्याम, शंकर बिड़ला, बनवारीलाल बिरला, पूर्वोत्तर संगठन मंत्री कैलाश चितलांगिया, माहेश्वरी युवा संगठन के सलाहकार मनीष बियानी, मनोज डागा, कमल मूंधड़ा तथा पूर्व सचिव प्रदीप मूंधड़ा सहित अनेक समाजबंधुओं ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। माहेश्वरी युवा संगठन के जनसंपर्क सचिव शरद काबरा ने बताया कि

रैली माहेश्वरी भवन से प्रारंभ होकर उत्तर गुवाहाटी स्थित अश्वकलांता मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने अनुशासन, ऊर्जा एवं उत्साह का परिचय दिया। विशेष रूप से इस वर्ष बड़ी संख्या में नए युवाओं की सहभागिता ने संगठन के समाज को जोड़ने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य को नई मजबूती प्रदान की।


कार्यक्रम के संयोजक एवं माहेश्वरी युवा संगठन के कोषाध्यक्ष सीए आकाश कल्याणी के नेतृत्व में रैली का सफल संचालन किया गया। प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे संगठन के अब तक के सबसे सफल आयोजनों में से एक बताया।


इस अवसर पर प्रतिभागी जयप्रकाश जाजू ने कहा, “ऐसे कार्यक्रम समाज के लोगों को एक-दूसरे के और करीब लाते हैं। स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए यह एक शानदार पहल है। मेरा मानना है कि इस प्रकार की साइक्लिंग रैली महीने में कम से कम दो बार आयोजित की जानी चाहिए।”


माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी युवाओं, परिवारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर ऐसे रचनात्मक, प्रेरणादायक एवं जन-जागरूकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें