सोयल खेतान,रोहा
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) रोहा शाखा ने बच्चों संग विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
विश्व पर्यावरण दिवस समस्त राज्य भर की भांति वृहतर रोहा के विभिन्न प्रांतों में विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों ने पौध रोपण कर मनाने के क्रम में रोहा शाखा अभामामस ने बच्चों संग विश्व पर्यावरण दिवस मनाया और जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से नाटक के जरिए नन्हे मुन्नै बच्चों ने हमें पेड नही काटने चहिए, पेड़ लगाने चहिए, पर्यावरण सुरक्षित रहेंगें तो हम सुरक्षित रहेंगें का मैसेज दिया। ईस उपलक्ष में रोहा शाखा अभामामस अध्यक्षा नितू शर्मा, सचिव सुनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, प्रकल्प शसक्तिकरन प्रमुख रितु पोद्दार, संस्कार संस्कृत प्रकल्प प्रमुख राधा खेतान सहित नन्हे मुन्नै बच्चे उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें