लायंस क्लब सीकर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं रेलवे स्टेशन पर शीतल जल और शरबत पिलाकर दो सेवा प्रोजेक्ट किए गए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सीकर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं रेलवे स्टेशन पर शीतल जल और शरबत पिलाकर दो सेवा प्रोजेक्ट किए गए



लायंस क्लब सचिव विनोद दाधीच ने बताया की मारू स्कूल के पीछे स्काउट के खंड कार्यालय परिसर में लायंस क्लब एवं स्काउट टीम द्वारा प्रातः 9:00 बजे जिला शिक्षा अधिकारी जेमन की उपस्थिति में फलदार पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया एवं पर्यावरण की रक्षा एवं साफ सफाई का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में दोपहर में सीकर रेलवे स्टेशन पर स्काउट दल एवं लायंस क्लब के सदस्यो द्वारा रेल यात्रियों को शीतल जल एवं मीठे शरबत की सेवा की गई।

इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष मणि शंकर काबरा, प्रोजेक्ट पर्सन प्रथम लायन विनोद अग्रवाल, प्रोजेक्ट पर्सन द्वितीय लायन मोहम्मद सलीम, शिवकुमार अग्रवाल, पवन सराफ, हरिप्रसाद मोदी, अशोक शर्मा , सी ओ स्काउट बसंत लाटा, हंसराज लाटा, महेंद्र पारीक, मेघ सिंह दुल्लड, पुरुषोत्तम सुरोलिया, मामराज शर्मा, सहित स्काउट दल एवं सक्षम मोदी, नोमान सलीम, आरिज हारून, अन्य बच्चों ने सेवा कार्य में सहयोग किया। गर्मी के इस भीषण समय में शीतल जलसेवा सच्ची सेवा का रूप है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें