गुवाहाटी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी ग्रेटर एवं गुवाहाटी मेट्रो शाखा के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. बी. बरूआ कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी. बरूआ कैंसर इंस्टीट्यूट के उपनिदेशक डॉ. देबब्रत बर्मन थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वोत्तर प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाश काबरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय विनोद लोहिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संगठन मंत्री मनोज काला, मंडल ‘ई’ के उपाध्यक्ष सुशील गोयल, सहायक मंत्री निरंजन सिकरिया, गुवाहाटी ग्रेटर के सचिव अरविंद सर्राफ, गुवाहाटी मेट्रो के सचिव नवीन हरलालका सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तपन भट्टाचार्य तथा बड़ी संख्या में डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन गुवाहाटी मेट्रो शाखा के अध्यक्ष अमित कुमार कंसल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. देबब्रत बर्मन, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष दीपक पोद्दार तथा कैलाश काबरा ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने अपने हाथों से पौधारोपण किया। विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का भी संकल्प दोहराया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें