पूजा माहेश्वरी
नगांंव, जेसीआई नगांव ने एकादशी के पावन अवसर पर अपनी जून माह की “योगदान” पहल के तहत जूस एवं जल वितरण अभियान का सफल आयोजन श्रीबालाजी मंदिर, लाउखोवा रोड में समुदाय में सेवा एवं करुणा का संदेश फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। यह पहल “मानवता के लिए एकजुट, परोपकार के लिए एकजुट” की भावना को दर्शाती है, जो सामाजिक दायित्व एवं सेवा के प्रति जेसीआई नगांव की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह परियोजना अध्यक्ष जेसी स्वीटी भजनका सचिव जेसी सीए स्नेहा जाजोदिया एवं कोषाध्यक्ष जेसी शिल्पा झीडू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसका कुशल समन्वय जेसी जयश्री करवा, जेसी स्नेहा सुराना, जेसी अंशिका गगङ, जेसी मीनाक्षी अग्रवाल, जेसी प्रज्ञा गुजरानी, जेसी निशा केजरीवाल, जेसी रेशमा करवा, जेसी निशा खेतावत, जेसी कृति खाखोलिया एवं जेसी निकिता पोद्दार द्वारा किया गया, जिन्हें जेसीआई के उत्साही सदस्यों का सक्रिय सहयोग एवं प्रायोजन प्राप्त हुआ। अभियान को समुदाय से भरपूर सहभागिता एवं सराहना मिली, जो जेसीआई नागांव का एक और सफल सामुदायिक सेवा प्रयास रहा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें