पूप्रमायूमं के मंडल जी के समन्वयक के रूप में बरपेटा रोड के रवि अग्रवाल व सह समन्वयक के रूप में गोरेश्वर के सेंकी अग्रवाल को नियुक्ति - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूप्रमायूमं के मंडल जी के समन्वयक के रूप में बरपेटा रोड के रवि अग्रवाल व सह समन्वयक के रूप में गोरेश्वर के सेंकी अग्रवाल को नियुक्ति



गोरेश्वर, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी ने गत 18 जून को एक पत्र द्वारा प्रांत के मंडल जी (G) हेतु बरपेटा रोड शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश अग्रवाला को क्षेत्रीय समन्वयक के रूप के नियुक्त किया एवं गोरेश्वर शाखा के सचिव श्री सेंकी अग्रवाल को मंडल जी के क्षेत्रीय सह समन्वयक हेतु दायित्व प्रदान किया। 

गोरेश्वर शाखा के सचिव सेंकी अग्रवाल को क्षेत्रीय सह समन्वयक के रूप में नियुक्त मिलने पर गोरेश्वर शाखा के साथ ही समाज में हर्ष हैं। बताते चले कि नव नियुक्त क्षेत्रीय समन्वयक रवि अग्रवाल इससे पहले मंडल जी के सहायक मंत्री के रूप में अपना दायित्व निभा चुके साथी ही व बरपेटा रोड शाखा के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभाल कर मंच में सक्रिय रूप से कार्य कर रहें हैं, वही क्षेत्रीय सह समन्वयक सेंकी अग्रवाल वर्तमान में गोरेश्वर शाखा के सचिव पद पर आसीन होने के साथ ही इसे पूर्व वे गोरेश्वर शाखा के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं वही सत्र 2023-2025 में प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी के रूप अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें