टैक्स बार एसोसिएशन एवं जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) द्वारा जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टैक्स बार एसोसिएशन एवं जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) द्वारा जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन



गुवाहाटी, टैक्स बार एसोसिएशन, गुवाहाटी, जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT), गुवाहाटी पीठ के सहयोग से “GSTAT जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम” का आयोजन शुक्रवार, 19 जून 2026, सायं 4:00 बजे से 5:30 बजे तक, गुवाहाटी मोटर पार्ट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन ऑडिटोरियम, राम कुमार प्लाजा, तृतीय तल, चत्रीबाड़ी, ए.टी. रोड, गुवाहाटी – 781001 में कर रहा है।

“जीएसटी विवाद निवारण को सशक्त बनाना, हितधारकों के विश्वास को मजबूत करना” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवगठित एवं हाल ही में कार्यरत हुए जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के संबंध में जागरूकता बढ़ाना, जीएसटी के अंतर्गत प्रभावी विवाद निवारण को प्रोत्साहित करना तथा करदाताओं एवं कर पेशेवरों को न्यायाधिकरण के समक्ष अपील दायर करने की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम में श्री सोमनाथ गांगुली, माननीय उपाध्यक्ष एवं न्यायिक सदस्य, GSTAT, गुवाहाटी पीठ, तथा श्री जोगीरंजन पाणिग्राही, माननीय तकनीकी सदस्य, GSTAT, गुवाहाटी पीठ, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सीएस चन्द्र शेखर शर्मा, सचिव, टैक्स बार एसोसिएशन, ने बताया कि कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों को सीए रागिनी गोयल एवं सीए मनोज नाहटा संबोधित करेंगे। वे GSTAT में अपीलों के महत्व, लंबित अपीलों के दाखिले की समय-सीमा, करदाताओं एवं कर पेशेवरों द्वारा सामना की जाने वाली व्यावहारिक चुनौतियों तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपील दाखिल करते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

सीए पंकज खंडेलिया, अध्यक्ष, टैक्स बार एसोसिएशन, गुवाहाटी, ने सभी व्यापारियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, व्यापारिक संगठनों, उद्योग संघों, वाणिज्य मंडलों, पेशेवर संस्थाओं, जीएसटी प्रैक्टिशनरों, कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कंपनी सचिवों, कॉस्ट अकाउंटेंट्स तथा सभी जीएसटी करदाताओं से इस महत्वपूर्ण जन-जागरूकता पहल में उपस्थित होकर सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया है।

सीए मनोज नाहटा, अध्यक्ष, अप्रत्यक्ष कर समिति, ने कहा कि GSTAT के माननीय सदस्यों एवं विषय विशेषज्ञों के साथ संवाद से हितधारकों को अपीलीय व्यवस्था की बेहतर समझ प्राप्त होगी तथा जीएसटी वाद-विवाद एवं मुकदमेबाजी से संबंधित विभिन्न शंकाओं एवं समस्याओं के समाधान में सहायता मिलेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें