ढोलपुर में पुलिस ने आज तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से 84 मवेशी बरामद किए हैं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आज सुबह करीब 5 बजे ढोलपुर में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो ट्रकों को रोककर तलाशी ली। ट्रक संख्या AS-01-UC-5521 और AS-25-FC-7458 से कुल 84 मवेशी बरामद किए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगांव जिले के रुपोही क्षेत्र के निवासी अनोवर हुसैन और रफीकुल इस्लाम तथा गोवालपाड़ा जिले के कालाडांगा निवासी सोना उल्लाह के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और मवेशियों के परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें