लायंस क्लब ऑफ मोरान एलायंस का उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ मोरान एलायंस का उद्घाटन





मोरान से ज्योति खाखोलिया

मोरान, 1917 में स्थापित लायंस क्लब इन्टरनेशनल दुनिया की सबसे बड़ी सेवा संगठन के रूप में विकसित हुआ है, जो 200 देशों में दयालु व्यक्तियों को एकजुट करता है - सभी एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 1981 में लायंस क्लब मोरान की स्थापना कुछ कल्याणकारी विचारों वाले व्यक्तियों के साथ की गई थी।लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322 डी के अंतर्गत नए लायंस क्लब ऑफ मोरान एलायंस का औपचारिक उद्‌द्घाटन किया गया। मोरान लायंस क्लब सर्विस सेंटर में मीनाक्षी पात्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ललित कुमार कोठारी ने क्लब को चार्टर प्रदान करते हुए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। नवगठित क्लब की विशेषता यह है कि इसके सदस्य पति-पत्नी के दस जोड़े हैं। प्रकाश खाखोलिया को चार्टर अध्यक्ष, शंभू सुरेका को चार्टर सचिव तथा रजत भरतिया को चार्टर कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्लब सचिव तुलतुल दुआरा,मोरान लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन एस.एल. मोरे, लायन ओ.पी. गरोडिया, लायन एस.एन. खाखोलिया, लायन मृणाल गोस्वामी, लायन अशोक मोरे, लायन नोबिन हजारिका, लायन दयानंद सिंह, लायन प्रबीर शर्मा, लायन बीजू मोरे, लायन मानशी गोगोई, लायन बिनोद अग्रवाल, कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों और तिनसुकिया के कई लायंस पदाधिकारी उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें