गीतों के माध्यम से रोहा टाउन क्लब ने शुरू किया बाढ़ राहत अभियान, 1 अगस्त को शिवसागर भेजी जाएगी राहत सामग्री - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गीतों के माध्यम से रोहा टाउन क्लब ने शुरू किया बाढ़ राहत अभियान, 1 अगस्त को शिवसागर भेजी जाएगी राहत सामग्री



सोयल खेतान, रोहा


ऊपरी असम के शिवसागर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आई प्रलयंकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए रोहा टाउन क्लब के युवकों ने अनूठी पहल करते हुए गीतों के माध्यम से राहत सामग्री संग्रह अभियान शुरू किया है।


मंगलवार से क्लब के सदस्य रोहा बाजार, रोहा नतुन चारिआली, पुरानी चारिआली सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सुधाकंठ डॉ. भूपेन हजारिका के कालजयी गीत "मानुहे मानुहर बाबे" को प्रेरणा बनाकर डॉ. भूपेन हजारिका और हार्टथ्रोब जुबिन गर्ग के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत करते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक राहत सामग्री एकत्रित कर रहे हैं।


रोहा टाउन क्लब के सदस्यों ने बताया कि वे गीतों के माध्यम से लोगों को सहायता के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अभियान को आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोगों ने खुले दिल से खाद्य सामग्री तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।


क्लब के सदस्यों ने बताया कि आगामी 1 अगस्त को वे रोहा से एकत्रित राहत सामग्री लेकर शिवसागर रवाना होंगे और बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें