असम बजट 2026-27 विकसित, आत्मनिर्भर और जनकल्याणकारी राज्य की मजबूत आधारशिला : सेवा भारती - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम बजट 2026-27 विकसित, आत्मनिर्भर और जनकल्याणकारी राज्य की मजबूत आधारशिला : सेवा भारती



गुवाहाटी, सेवा भारती, गुवाहाटी ने असम सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण को समर्पित दूरदर्शी और संतुलित बजट बताया है। संस्था का कहना है कि लगभग ₹2,00,782 करोड़ का यह बजट "विकसित असम से विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


सेवा भारती, गुवाहाटी के सचिव प्रदीप नाहटा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते हुए जनहित और विकास के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास सराहनीय है।


उन्होंने वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुआ के प्रथम बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और विकासोन्मुखी सोच का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यह बजट भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया व्यवहारिक और दूरगामी दृष्टि वाला दस्तावेज है।


प्रदीप नाहटा ने कहा कि गुवाहाटी रिंग रोड, सैटेलाइट टाउनशिप, एयरोट्रोपोलिस, औद्योगिक पार्क, हरित ऊर्जा, सिंचाई परियोजनाओं, मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की योजनाएँ राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति देंगी।


उन्होंने कहा कि किसानों, चाय बागान श्रमिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए घोषित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ सरकार की संवेदनशील और समावेशी सोच का परिचय देती हैं।


सेवा भारती, गुवाहाटी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ आने वाले वर्षों में असम को निवेश, उद्योग, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संस्था ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा एवं वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुआ को इस विकासोन्मुखी एवं जनहितैषी बजट के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि यह बजट समृद्ध, आत्मनिर्भर, विकसित और सर्वसमावेशी असम के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें