गुवाहाटी, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, गुवाहाटी इकाई की अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल की अध्यक्षता में कंगारू किड्स, गणेशपारा के संयुक्त तत्वावधान में 5 से 9 जुलाई तक आयोजित पांच दिवसीय 'किड्स समर कैंप' का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
शिविर को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। पहला वर्ग 2 से 6 वर्ष के जूनियर बच्चों तथा दूसरा वर्ग 7 से 13 वर्ष के सीनियर बच्चों के लिए रखा गया। पांच दिवसीय इस समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।
कैंप के दौरान रेन डांस, पूल पार्टी, फन विद साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग, स्टोरी टेलिंग, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं तथा अन्य कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित किया गया।
इस परियोजना की चेयरपर्सन खुशबू मोर थीं। उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं सुव्यवस्थित योजना के कारण कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हो सका। उन्होंने बच्चों के लिए सुरक्षित, आनंदमय और सीखने से भरपूर वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर इकाई की अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल ने कहा कि ऐसे रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में अपने बच्चों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें