थर्ड थिएटर महोत्सव 2026 का समापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

थर्ड थिएटर महोत्सव 2026 का समापन



गुवाहाटी, असम के प्रमुख सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन थर्ड थिएटर द्वारा आयोजित थर्ड थिएटर महोत्सव 2026.के गुवाहाटी संस्करण का 21 जुलाई को श्री श्री माधवदेव अंतर्राष्ट्रीय सभागार में शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर 20 दिवसीय नृत्य, नाटक और मूक अभिनय कार्यशाला के समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80 बाल एवं युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के पहले चरण में चार वर्ष के बच्चों से लेकर ऊर्जावान युवाओं ने बिजित कुमार दास के निर्देशन में डॉ. करबी डेका हजारिका द्वारा रचित नाटक राक्षस होवाई भाल की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके उपरांत आरजे सुजिता द्वारा लिखित और बिजित कुमार दास के ही निर्देशन में संगीतमय आलेख्य सुंदरर आलोकयात्रा प्रस्तुत किया गया। महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के बोरगीत के भक्तिमय सुरों से लेकर जुबिन गर्ग के आधुनिक गीतों के इस संगम को दर्शकों ने खूब सराहा। इस संगीतमय प्रस्तुति में रुजी मुदै ने सह-निर्देशन किया, जबकि अनीता शर्मा, मीरनंदा बरठाकुर, जॉलीमोनी सैकिया, बनलता बैश्य, काश्यप नाथ, बर्णाली बोडो, शुकलेश्वर पातर, प्रातः पराशर और अभिजीत बोडो ने नृत्य निर्देशन का दायित्व निभाया। ​इस सांस्कृतिक संध्या में असम राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अरुप कुमार मिश्र, श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र समाज के सचिव सुदर्शन ठाकुर, प्रख्यात मूर्तिकार बीरेन सिंह, लोकप्रिय गायिका मौसमी शहरिया, विशिष्ट साहित्यकार मणिकुंतला भट्टाचार्य और जयंत माधव बोरा, समाजसेवी गोपाल जालान तथा नाटककार हिल्लोल कुमार पाठक सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और कलाप्रेमियों ने एक स्वर में थर्ड थिएटर के इस प्रयास और बिजित कुमार दास के कुशल निर्देशन की जमकर प्रशंसा की। राज्य के सांस्कृतिक परिदृश्य में नई पीढ़ी को मंच प्रदान करने वाली इस पहल की सफलता के बाद आयोजकों ने घोषणा की है कि थर्ड थिएटर महोत्सव 2026 का अगला संस्करण शिवसागर में आयोजित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें