असम के लखीमपुर जिले में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
लखीमपुर के जिला उपायुक्त द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 2 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकेगा। इसके बाद 17 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस (HLO) फेज-1 के अंतर्गत गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी। सही और पूर्ण जानकारी देकर जनगणना को सफल बनाने की अपील की गई है। देश में डिजिटल जनगणना के तहत स्वयं जानकारी दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें