नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लखीमपुर जिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
इस दौरान पुलिस ने लखीमपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गंगाज्योति ताये गाम तथा कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट रातुल बोरा को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार किया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। वहीं, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें