सोयल खेतान, रोहा
रोहा में चल रहे सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के आज 20वें दिन भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति, असम प्रांत के प्रभारी विद्याधर कुम्भकार उपस्थित रह नसाधक साधिकाओं को योग प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रदान किया।
आज के व्यस्थता पूर्ण और भागदौड की जिंदगी में सु स्वास्थ्य के लिए योग प्राणायाम की काफी प्रयोजन है। नव प्रजन्म को योग प्राणायाम के प्रति आग्रही और योग शिक्षक प्रशिक्षण ले स्वाभिलंबि करने के उद्देश्य से गत 1 जूलाई से रोहा महेंद्र हाजरिका भवन में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान, भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा आयोजित और नौगांव जिला भारत स्वाभिमान न्यास,पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत,किसान सेवा समिति, रोहा के सौजन्य से शुरु सौ घंटे (25) दिवसीय सह योग प्रशिक्षण शिविर के 18 दिनों तक रोहा सहित नौगांव, मरिगांव, तिनसुकिया से आये योग शिक्षक,शिक्षिकाओं ने योग का प्रशिक्षण देते आने के क्रम में आज 19और 20वें दिन (रविवार -सोमवार) को भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योगपीठ,असम प्रांत के प्रभारी विद्याधर कुम्भकार उपस्थित रह प्रात:5 बजे से रोहा के विभिन्न प्रांतों से आये पुरुष, महिला, युवक, युवती और बच्चों को सहित 80 से अधिक साधक साधिकाओं को योग दर्शन, अनलोम विलोम, भ्रामरी, कपालभाती उदजाई, सूर्य नमस्कार सहित कई योग प्राणायाम कराने के साथ ही योग करने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत तौर पर अवगत कराने के साथ ही सभी से योग प्राणायाम करने का आह्वान किया। नौगांव जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, नौगांव जिला, रोहा तहसिल तहसील महिला पतंजलि योग समिति, रोहा आदर्श पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें