सोयल खेतान, रोहा
रोहा के मेटेका निवासी मानिक चंद्र नाथ और रंजना नाथ की सुपुत्री तथा अकनिर कविता घर, असम केंद्रीय समिति, रोहा संगीत कानन में 4 वर्षों तक भरतनाट्यम की शिक्षा प्राप्त करने वाली तुष्टीमना नाथ आगामी 26 जुलाई को रात 8 बजे से 27 जुलाई को रात 8 बजे तक रोहा क्रीड़ा संघ प्रेक्षागृह में लगातार 24 घंटे तक भारत के छह शास्त्रीय नृत्य—भरतनाट्यम, कथक, सत्रिया, ओडिसी, कुचिपुड़ी एवं मोहिनीयाट्टम—की निरंतर प्रस्तुति देकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने की तैयारी कर रही हैं।
तुष्टीमना नाथ ने बताया कि वह भारत के विभिन्न प्रांतों से ऑनलाइन विभिन्न शास्त्रीय नृत्यों का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 26 जुलाई को आयोजित वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया प्रमुख मनीष बिश्नोई उपस्थित रहकर निरीक्षण करेंगे।
तुष्टीमना नाथ ने सभी लोगों से आशीर्वाद एवं उत्साहवर्धन की अपील की है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें