देवघर (झारखंड): पूर्वोत्तर प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान के दो दिवसीय निजी प्रवास के दौरान बैद्यनाथ धाम, देवघर आगमन पर मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा ने उनका अभिनंदन किया। शाखा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष साकेत छावछरिया, केशव चोखानी एवं सर्वेश मोदी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर साकेत छावछरिया ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा इस वर्ष अपना 36वाँ श्रावण कांवड़िया सेवा शिविर आयोजित करेगी। शिविर में प्रतिवर्ष लाखों कांवड़िया श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, विश्राम, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा अभियान में हजारों स्वयंसेवक आर्थिक सहयोग, सामग्री एवं समय देकर अपनी भागीदारी निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान शाखा पदाधिकारियों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक सेवा शिविर में पहुंचकर सेवा एवं सहयोग का सहभागी बनने का आह्वान किया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें