सोयल खेतान, रोहा
पोहर पत्रिका पांडुलिपि प्रतिस्पर्धा के विजयी प्रतियोगियों के नामों की घोषणा कि गयी है और आगामी 26जूलाई को पुरस्कृत किया जायेगा।
भवानीपुर और नौगांव से प्रकाशित त्रि मासिक पत्रिका "पोहर" के द्वितीय वर्षपूर्ति के उपलक्ष में अनुष्टित कविता, गल्प और प्रबंध पांडुलिपि प्रतिस्पर्धा में विजयी प्रतियोगियों के नामों की घोषणा कि गयी है।
पोहर पत्रिका प्रबंधन के और से दी जानकारी के अनुसार पांडुलिपि प्रतिस्पर्धा के प्रबंध शाखा में "अनुध्यान" प्रबंध संकलन पांडुलिपि के लिए डॉ रुबा वरुबा, कविता शाखा में "रदर आखर" के लिए हिरण्य कुमार गायन, "बहुमात्रिक" पांडुलिपि के लिए ईलामनि सईकिया और गल्प शाखा में "वर्णमाला ईपार खिपार" शिर्षक पांडुलिपि के लिए सत्यजित चौधरी विजयी हुवे है और आगामी 26जूलाई को भवानीपुर, शंकरदेव शिशु निकेतन प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले पोहर पत्रिका के द्वितीय वर्षपूर्ति समारोह में विजयी पांडुलिपि के विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जायेगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें