सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद चुनाव 2024: लखीमपुर में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 25 जुलाई तक दर्ज होंगे दावा और आपत्तिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद चुनाव 2024: लखीमपुर में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 25 जुलाई तक दर्ज होंगे दावा और आपत्तिया

 


असम राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद चुनाव के लिए लखीमपुर जिले में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है।


जारी सूची के अनुसार बिहपुरिया, तेलाही केंकुरी और बोगीनदी निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 12,957 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 6,443 पुरुष और 6,514 महिला मतदाता शामिल हैं।


जिला प्रशासन ने बताया है कि मतदाता सूची का अवलोकन संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, राजस्व चक्र अधिकारी, ग्राम पंचायत कार्यालय तथा जिला आयुक्त कार्यालय में किया जा सकता है।


यदि किसी मतदाता को सूची में नाम जोड़ने, हटाने या किसी त्रुटि के संबंध में दावा या आपत्ति दर्ज करानी है, तो वह 25 जुलाई तक संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकता है।


जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते मतदाता सूची का अवलोकन करें और आवश्यकता होने पर निर्धारित अवधि के भीतर अपना दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें