रोहा में सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के5वें दिन तिनसुकिया से आयी योग प्रशिक्षक प्रीति पोद्दार ने साधक साधिकाओं को दिया योग प्रशिक्षण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के5वें दिन तिनसुकिया से आयी योग प्रशिक्षक प्रीति पोद्दार ने साधक साधिकाओं को दिया योग प्रशिक्षण



सोयल खेतान,रोहा


पतंजलि योग समिति सहित रोहा मारवाड़ी समाज, मायूमं ने किया भव्य स्वागत


आज के व्यस्थता पूर्ण और भागदौड की जिंदगी में सु स्वास्थ्य के लिए योग प्राणायाम की काफी प्रयोजन है। नव प्रजन्म को योग प्राणायाम के प्रति आग्रही और योग शिक्षक प्रशिक्षण ले स्वाभिलंबि करने के उद्देश्य से गत 1जूलाई से रोहा महेंद्र हाजरिका भवन में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान, भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा आयोजित और नौगांव जिला भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति, रोहा के सौजन्य से शुरु सौ घंटे (25) दिवसीय सह योग प्रशिक्षण शिविर के आज 5वें दिन तिनसुकिया से आमंत्रित वरिष्ठ योग प्रशिक्षक प्रीति पोद्दार ने आज प्रात:5 बजे शिविर में उपस्थित हो द्वीप प्रज्वलन कर शिविर का श्रीगणेश करने के साथ ही रोहा के विभिन्न प्रांतों से आये पुरुष, महिला, युवक, युवतीयों सहित 60साधक साधिकाओं को अनलोम विलोम, भ्रामरी, कपालभाती उदजाई सहित कई योग प्राणायाम कराने के साथ ही योग करने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत तौर पर अवगत कराने के साथ ही सभी से योग प्राणायाम करने का आह्वान किया। साथ ही नौगांव से पधारे नौगांव जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पेट्रोन तथा योग प्रशिक्षक उमप्रकाश जाजोदिया ने भी साधक साधिकाओं को योग प्राणायाम के बारे में अवगत करवाया। साथ ही दी जानकारी के अनुसार शिविर में राज्य के विभिन्न प्रांतों से योग प्रशिक्षक आयेगें और योग प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रदान करेंगें।

  साथ ही नौगांव जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, नौगांव जिला, रोहा तहसिल तहसील महिला पतंजलि योग समिति, रोहा आदर्श पतंजलि योग समिति, रोहा मारवाड़ी समाज, रोहा शाखा मायूमं के प्रतिनिधियों ने योग प्रशिक्षक प्रीति पोद्दार का एक एक फुलाम गमछा, सेलेंग और गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। शिविर में नौगांव जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जीएस कमल चंद्र शर्मा, प्रभारी सुनिल हजारिका, सलाहकार तथा योगाचार्य रामनिवास शर्मा, सह प्रभारी अरुप वैश्य, नौगांव जिला महिला पतंजलि प्रभारी स्वर्णलता भूँया, रोहा तहसील महिला पतंजलि प्रभारी दिपीका हजारिका दास, रोहा मारवाड़ी समाज के मातुराम शर्मा, विष्णु खेतान, सीताराम शर्मा, राम अवतार शर्मा, अशोक खेतान, शिव शर्मा, पत्रकार सोयल खेतान सहित योग शिक्षक, शिक्षिका, साधक साधिका उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें