गुरु दर्शन कर सकुशल गुवाहाटी लौटा 85 सदस्यीय ज्ञानशाला संघ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुरु दर्शन कर सकुशल गुवाहाटी लौटा 85 सदस्यीय ज्ञानशाला संघ



गुवाहाटी, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गुवाहाटी के तत्वावधान में अध्यक्ष रितेश खटेड़ के नेतृत्व में गुरु दर्शन हेतु राजस्थान के लाडनूं गया 85 सदस्यीय ज्ञानशाला संघ सकुशल गुवाहाटी लौट आया। संघ में 53 ज्ञानार्थी, 21 प्रशिक्षिकाएं तथा सभा के सदस्य शामिल थे।


दस दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा के दौरान बच्चों को परमपूज्य आचार्य महाश्रमण, साध्वीप्रमुखा, साध्वीवर्या, उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार, साध्वी संगीतश्री, साध्वी त्रिशला कुमारी एवं मुनि अमृत कुमार का सान्निध्य तथा प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


यात्रा के दौरान सभी ज्ञानार्थियों ने जैन विश्व भारती, आचार्य तुलसी जन्मस्थली, संग्रहालय, प्रेक्षा ध्यान केंद्र, शांतिपीठ और शक्तिपीठ सहित अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने ध्यान, जाप और विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों में भी भाग लिया।


यात्रा के समापन पर तेरापंथ धर्मस्थल, गुवाहाटी में विराजमान मुनि आनंद कुमार 'कालू' एवं मुनि विकास कुमार के दर्शन किए गए।


इस अवसर पर सभा अध्यक्ष रितेश खटेड़ ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह प्रवास ज्ञानार्थियों और प्रशिक्षिकाओं के लिए आध्यात्मिक चेतना, संस्कार, अनुशासन तथा धर्म के प्रति श्रद्धा को सुदृढ़ करने वाला अविस्मरणीय अनुभव रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें