गुवाहाटी, चेतना लेडीज़ क्लब ने असम के बाढ़ प्रभावित शिवसागर जिले के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री भेजी। क्लब की अध्यक्ष रेनू मंगलुनिया के नेतृत्व में प्राग न्यूज के सहयोग से राहत सामग्री रवाना की गई।
राहत सामग्री में 50 मेखला, 50 मच्छरदानियां, 50 छाते, 50 जोड़ी चप्पलें, 50 हाफ पैंट, दो कार्टन फिनाइल तथा दो बोरी ब्लीचिंग पाउडर शामिल हैं। इससे सैकड़ों बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता मिलेगी।
क्लब की अध्यक्ष रेनू मंगलुनिया ने कहा कि आपदा के समय जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक सामाजिक संस्था का दायित्व है।
सचिव मीना धानुका ने राहत सामग्री की जानकारी दी, जबकि कोषाध्यक्ष सुधा बजाज ने कहा कि क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा आपदा राहत जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाता रहेगा।
क्लब की जनसंपर्क अधिकारी अन्नू अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर क्लब की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं भी उपस्थित थीं।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें