रोहा कॉलेज की छात्रा जवा मनी मेधी ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा कॉलेज की छात्रा जवा मनी मेधी ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया



सोयल खेतान, रोहा


रोहा कॉलेज की मेधावी छात्रा जवा मनी मेधी ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय असमिया विभाग के छठे सेमिस्टर में 9.13 सीजीपीए के साथ प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया, जिससे खुशी की लहर है।


जवा ने प्रमाणित किया कि दरिद्रता कभी शिक्षा में बाधा नहीं हो सकती।


वर्ष 1964 में स्थापित एतिज्यमंडित रोहा महाविद्यालय के असमिया विभाग की मेधावी छात्रा, रोहा पुव खरागांव निवासी तथा दिनदिहाड़ी कर परिवार का लालन-पोषण करने वाले आर्थिक तौर पर दुर्बल अनिल और द्विप्ती मेधी की सुकन्या जवा मनी मेधी ने हाल ही में घोषित गुवाहाटी विश्वविद्यालय के असमिया विभाग के छठे सेमिस्टर स्नातक परीक्षा परिणाम में 9.13 सीजीपीए के साथ प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर समस्त रोहा सहित माता-पिता, रोहा महाविद्यालय, महाविद्यालय के असमिया विभाग और समस्त शिक्षा गुरुओं सहित क्षेत्र का गौरव बढ़ाया, जिससे खुशी की लहर व्याप्त है। साथ ही जवा ने दरिद्रता को दरकिनार करते हुए प्रमाणित कर दिया कि मन में आग्रह और प्रबल इच्छाशक्ति हो तो दरिद्रता कभी भी शिक्षा के क्षेत्र में बाधा नहीं बन सकती।


जवा के इस कृतित्व पर रोहा महाविद्यालय अध्यक्ष, रोहा महाविद्यालय असमिया विभाग, रोहा आंचलिक आसु, मास, अजायुछाप, तिवा छात्र संघ, मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ, नौगांव, रोहा आंचलिक कोच राजवंशी छात्र संघ, रोहा आंचलिक पत्रकार संघ, पुव खरागांव, पश्चिम सालमरा, बबराआटी, मधुपुर केंदुगुडी रास महोत्सव उदजापन समिति सहित विभिन्न अनुष्ठान-प्रतिष्ठानों ने जवा को ढेरों बधाइयां दी हैं। जवा ने इस कृतित्व के लिए माता-पिता सहित रोहा महाविद्यालय अध्यक्ष, असमिया विभाग के सभी शिक्षा गुरुओं को तहेदिल से धन्यवाद दिया।


साथ ही लेखक, कवि, शिक्षक लखी प्रसाद डेका सहित स्थानीय लोग जवा के घर उपस्थित होकर एक-एक फुलाम गमछा, सेलेंग उढ़ाकर सम्मानित कर बधाइयां दीं। रोहा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद कुमार चलिहा ने संवाद माध्यम के समक्ष जवा के कृतित्व पर खुशी जाहिर करते हुए प्रशंसा की तथा हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें