बाढ़ की स्थिति का फायदा उठाकर कोई भी व्यापारी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अनुचित बढ़ोतरी न कर सके, इसे सुनिश्चित करने के लिए लखीमपुर जिला आयुक्त ने कड़े निर्देश दिए हैं। जिला आयुक्त के निर्देश पर खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आज लखीमपुर, दोलोहाट तिनिआली बाजार आदि स्थानों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों, स्टॉक की स्थिति तथा मूल्य सूची की जांच की। जांच के दौरान दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आवश्यक विभागीय दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए जाने पर उन्हें सरकारी नोटिस जारी किया गया।
विभाग ने सभी व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बाढ़ की स्थिति का लाभ उठाकर किसी भी प्रकार की अनुचित मूल्य वृद्धि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, कृत्रिम कमी पैदा करने या अनावश्यक मूल्य वृद्धि की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें