शिलांग, हर वर्ष आयोजित होने वाले आयोजन श्री महर्षि दधीचि रिषि जन्मोत्सव के लिए रविवार को एक आमसभा का आयोजन किया गया जहां पर आगामी 19 सितम्बर को महर्षि दधीचि रिषि जन्मोत्सव को जोर-शोर के साथ मनानें का निर्णय लिया है सभा के दौरान मंच पर विराजमान सभा के अध्यक्ष विनोद दाधीच, प्रहलाद दाधीच एवं शिलांग दाधीच परिषद के अध्यक्ष सुशील दाधीच एवं सभा में उपस्थित जनों की सहमति से प्रहलाद दाधीच को आगामी जन्मोत्सव का संयोजक मनोनीत किया गया।
सभी उपस्थित जनों ने सर्वसम्मति के साथ कई निर्णय लिए गए सभी ने सहमति जताई वहीं कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को भी उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उमेश दाधीच, आशुतोष, दाधीच पवन दाधीच बनवारीलाल दाधीच को भी कई जिम्मेदारियां दी गई।
सभा मीटिंग के बाद चाय-नाश्ता किया गया वहीं शिलांग दाधीच परिषद के सचिव उमेश दाधीच एवं कोषाध्यक्ष बनवारी दाधीच ने सभी को धन्यवाद दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें