सोयल खेतान, रोहा
सत्राधिकार ननीगोपाल देव गोस्वामी और जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने किया विमोचन।
रोहा निवासी रुपानंद नाथ द्वारा लिखित "भाग्यउदय में संख्या विज्ञान और वास्तुशास्त्र और सपनों का घर" शिर्षक दो ग्रंथों का विमोचन सत्राधिकार ननीगोपाल देव गोस्वामी और जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने किया।
नौगांव प्रनव वरुबा प्रेक्षागृह में आज आयोजित ग्रंथ विमोचन सभा में रोहा निवासी रुपानंद नाथ द्वारा वास्तुशास्त्र पर लिखित "भाग्यउदय में संख्या विज्ञान और वास्तुशास्त्र और सपनों का घर" शीर्षक दो ग्रंथों का विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित दक्षिणपाट सत्र के सत्राधिकार ननीगोपाल देव गोस्वामी और नौगांव जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने विमोचन कर सभा को सम्बोधन किया। शिक्षक, लेखक तथा रोहा शाखा साहित्य सभा के सचिव लखी प्रसाद डेका के स्वागत वक्तव्य और शिक्षक अंशुमान शर्मा के संचालन तथा नौगांव जिला साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष थगीत चंद्र महंत द्वारा हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग के प्रतिचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन और बच्चों के नृत्य के साथ शुभारंभ ग्रंथ विमोचनी सभा में नौगांव बटद्रवा समष्टि के विधायक रुपक शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रह सभा को सम्बोधित करने के साथ ही जनप्रीय कौतूक धारावाहिक बेहारवारी आउट पोस्ट के "मोहन" ख्यात जनप्रीय कौतूक अभिनेता दीपज्सोति केउँट ने बेहारवारी आउट पोस्ट के डायलॉक कह सभी को हँसी की खुराक दी। ग्रंथ विमोचन सभा में नौगांव जिला साहित्य सभा सचिव राजीव हाजरीका, समाजकर्मी सुवर्ण सिंह, उत्पल वनिया सहित नौगांव जिला साहित्य सभा, रोहा शाखा साहित्य सभा, नौगांव जिला पार्थमिक शिक्षक सन्मिलनी और विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें