पूजा माहेश्वरी
नगांव, निशारी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मंगलवार को नगांव जिले के कई गांवों के कृषि क्षेत्र जलमग्न हो गए। प्रभावित क्षेत्रों में सरूपाथार, गरुबांधा गांव, देवरीपाथार, देवरीगांव, तेतेलीसरा, बामुनीजान, पूर्व खलोईभांगा, पश्चिम खलोईभांगा तथा कछारीखांदा शामिल हैं।
बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, जलस्तर बढ़ने से दो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं। इनमें गरुबांधा गांव–पतियापाम सड़क तथा केके रोड–महानियाती तेलियाती सड़क शामिल हैं।
प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें