सोयल खेतान, रोहा
उदालगुडी जिले के टंगला निवासी समाजसेवी गोपाल देवशर्मा खेउज धरनी अभियान पर रवाना हो रोहा पहुंच किया पौघरोपण।
उदालगुडी जिले के टंगला निवासी तथा समाजसेवक, एस्ट्रोलोजर, ज्योतिष गोपाल देवशर्मा अपने व्यक्तिगत प्रचेष्ठा में खेउज धरनी अभियान हाथों में ले समस्त राज्य में पौधरोपण करने के क्रम में उदालगुडी से अभियान का शुभारंभ कर बरपेटा, नलबारी, कामरुप, दरंग, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया जिले में पौधरोपण करने के पस्चात आज प्रात:सहयोगी चिन्मय डेका के साथ रोहा पहुंच प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रांगण में एसबीआई के पूर्व मुख्य प्रबंधक प्रेमनायाण नाथ और वरिष्ठ महिला सेनिमाई हाजरीका के हाथों दो पौधरोपण करवाया। साथ ही गोपाल देवशर्मा ने बताया की वह अभितक लगभग 15सौ पौध रोपण कर चुके है और भूटान, नेपाल और अरुणाचल में भी सरकारी प्रोसेस के तहत पौधरोपण की पदक्षेप लेने की जानकारी दी तत्पश्चात देवशर्मा रोहा से नौगांव के लिए रोहा हुवे और नौगांव महामृत्युंजय मंदिर सहित विभिन्न प्रांतों में अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। रोहा में उनके अभियान में एसबीआई पूर्व उप प्रबंधक केशव दास, पूर्व प्रधान शिक्षक प्रफुल्ल नाथ सहित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहन उपस्थित रह सहयोग कर देवशर्मा के ईस पदक्षेप की भरपुर प्रशंसा की।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें