रमेश मुन्दड़ा
होजाई: मध्यदेशीय वैश्य महासभा (असम प्रदेश समिति) के बैनर तले आज होजाई जिले में दोनों — जिला समिति और जिला युवा समिति — का सर्वसम्मति से गठन किया गया। दोनों बैठकों का आयोजन होजाई के होटल अशोक में किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य सदस्यों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह जानकारी विनोद गुप्ता ने दी।
जिला समिति के निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं: अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता; उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राजकुमार साह और प्रियतोष गुप्ता; महामंत्री आनंद गुप्ता; संगठन महामंत्री डॉ. कामाख्या प्रसाद; कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता; मंत्री रमाशंकर गुप्ता, संजय प्रसाद, विनोद कुमार गुप्ता और आशीष गुप्ता; सांस्कृतिक मंत्री नन्दु गुप्ता और लक्ष्मण साह; कार्यकारिणी सदस्य विमलेश गुप्ता और श्याम लाल गुप्ता; सलाहकार मंडल में उमाशंकर गुप्ता, विजय प्रसाद, प्रकाश गुप्ता (गोरख), विश्वनाथ गुप्ता (टिंकू) और अनिल कुमार साह शामिल हैं। नवनिर्वाचित समिति को आगामी तीन वर्षों के लिए जिला स्तर पर होने वाले सभी सामाजिक आयोजनों और गतिविधियों को संचालित करने का अधिकार दिया गया है।
साथ ही इसी दिन युवा समिति का भी गठन किया गया, जिसका नेतृत्व अभिनव गुप्ता ने संभाला। युवा समिति के अन्य पदाधिकारी हैं: उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्र. गुप्ता; महामंत्री राजिव गुप्ता; कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता; प्रचार मंत्री राहुल गुप्ता। शीर्ष नेतृत्व ने निर्देश दिया कि चारों नवनियुक्त पदाधिकारी जल्द से जल्द युवा समिति की पूर्ण सूची तैयार कर केंद्रीय अध्यक्ष और सचिव को भेजें।
बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सरोज कुमार गुप्ता और संगठन महामंत्री दीनबन्धु मध्येशिया ने नई टीमों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये समितियाँ समाज को एकजुट करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। समाज के लोगों ने भी नवगठित दोनों टीमों को बधाई दी और उनका समर्थन देने का भरोसा जताया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें