गुवाहाटी, मारवाड़ी युवा मंच, कामाख्या शाखा द्वारा आयोजित प्रदर्शनी 'POP-UP पोप अप गैलरी 2.0 का समापन हुआ। इस आयोजन ने संगठन की शक्ति, नारी की सृजनशीलता और महिला उद्यमिता को एक मंच पर साकार करते हुए स्थानीय व्यवसायियों और महिला उद्यमियों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों के प्रदर्शन का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि मारवाड़ी युवा मंच की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा रहीं, जबकि समाजसेविका संगीता बड़जात्या विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, शाखा की पूर्व अध्यक्षाएँ तथा बड़ी संख्या में सदस्यगण भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष नमिता दुधेरिया, सचिव ममता सेठी, कोषाध्यक्ष नम्रता सुराणा, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेमलता सिंघानिया तथा कार्यक्रम संयोजिका भूमिका सेठी एवं रिंकी रारा ने किया। सभी अतिथियों का असम की पारंपरिक फुलाम गमछा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
प्रदर्शनी में फूड स्टॉल्स, ज्वेलरी, एथनिक एवं वेस्टर्न वियर, इंडो-वेस्टर्न परिधान, डिजाइनर बैग्स तथा होममेड उत्पादों सहित कुल 23 आकर्षक स्टॉल्स लगाए गए थे, जिन्हें आगंतुकों ने भरपूर सराहना दी। आयोजन के दौरान लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें