सोयल खेतान, रोहा
रोहा में सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न, प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा आयोजित, कल लिखित परीक्षा, 15 अगस्त को प्रदान किया जाएगा सहयोग शिक्षक मानपत्र।
रोहा में 1 जुलाई से चल रहे 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का 25 जुलाई को समापन होने के साथ ही आज विद्यार्थियों के बीच प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। कल लिखित परीक्षा आयोजित होगी तथा 15 अगस्त को सहयोग शिक्षक मानपत्र प्रदान किया जाएगा।
आज के व्यस्तता पूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन में स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए योग एवं प्राणायाम का काफी महत्व है। नव पीढ़ी को योग-प्राणायाम के प्रति जागरूक एवं योग शिक्षक प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से गत 1 जुलाई से रोहा महेंद्र हाजरिका भवन में पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वावधान में भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा आयोजित तथा नौगांव जिला भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति, रोहा के सौजन्य से शुरू 100 घंटे (25 दिवसीय) सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का 25 जुलाई को समापन हुआ। इसके साथ ही आज प्रातः 5 बजे योग शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा रोहा के विभिन्न क्षेत्रों से सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे 80 विद्यार्थियों की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा ली गई। कल विद्यार्थियों के बीच लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
आयोजक समिति ने बताया कि आगामी 15 अगस्त को 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित होगा। समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों के बीच पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार द्वारा प्रेषित सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण मानपत्र प्रदान कर औपचारिक रूप से सहयोग शिक्षक की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर नौगांव जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, नौगांव जिला, रोहा तहसील महिला पतंजलि योग समिति तथा रोहा आदर्श पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें