रोहा में "निर्मान" का द्वितीय नशा-मुक्ति और पुनर्वास केंद्र उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में "निर्मान" का द्वितीय नशा-मुक्ति और पुनर्वास केंद्र उद्घाटन



सोयल खेतान, रोहा


रोहा में "निर्मान" का द्वितीय नशा-मुक्ति और पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन हुवा।

    रोहा खाईगढ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग सं 37के पास स्थापित "निर्मान" नामक द्वितीय नशा-मुक्ति और पुनर्वास केंद्र का बुधवार को रोहा पौरसभा उप पौरपति अनिमा दास ने फिता काटकर औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया साथ ही ईस अवसर पर नाम कीर्तन का आयोजन किया गया। रोहा पौरसभा उप पौरपति अनिमा दास और रोहा आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति ने रोहा में नशा मुक्ति केंद्र खुलने पर खुशी जाहिर की।

   साथ निर्मान नशा मुक्ति केंद्र के मालिक मुहित दत्त ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे कहा की समाज को नशा मुक्त करना और रोगियों को अच्छी चिकित्सा प्रदान कर नशा मुक्त कर स्वस्थ और शुखी जीवन प्रदान करना हमरा लक्ष्य है।

साथ ही दत्त ने बताया की गुवाहाटी में गत 10 वर्षों से निर्मान नशा मुक्ति केंद्र की एक यूनिट चल रही है और रोहा में निर्माण की द्वितीय यूनिट स्थापन की गयी है और रोहा केंद्र में 11 रोगी चिकित्सारत है। ईस अवसर पर निर्माण नशा मुक्ति केंद्र के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें