रोहा भकतगांव मनिपुरटोप में 243वां नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न, नि:शुल्क दवाईयां वितरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा भकतगांव मनिपुरटोप में 243वां नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न, नि:शुल्क दवाईयां वितरण



सोयल खेतान, रोहा

रोहा भकतगांव मनिपुरटोप में आयोजित 243वां नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जाँच कर नि:शुल्क दवाईयां वितरण कर परामर्श प्रदान किया।

    रोहा भकतगांव मनिपुरटोप ओसन आली जातीय विद्यालय संचालन समिति के तत्वावधान, किडनी हॉस्पिटल आईयूकेडी, ईएसकेएफ और हेल्पिंग हेंड संस्था के सहयोग में आज भकतगांव मनिपुरटोप ओसन आली जातीय विद्यालय प्रांगण में आयोजित 243वां नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में किडनी हॉस्पिटल आईयूकेडी की चिकित्सक डॉ मनीषा ठाकुरीया ने क्षेत्र के पुरुष, महिला, युवक युवतियों के स्वास्थ्य जाँच कर नि:शुल्क दवाईयां प्रदान करने के साथ ही सावधानीयां रख हम कैसे पेशाब और किडनी संबंधित समस्या से दूर रह सकते है उसपर डॉ ठाकुरीया ने परामर्श प्रदान किया।

   शिक्षक, समाजकर्मी लखी प्रसाद डेका के संचालन में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में रोहा भकतगांव मनिपुरटोप ओसन आली जातीय विद्यालय अध्यक्ष ईकवादूल इस्लाम, संचालन समिति अध्यक्ष नुरुल आमिन, प्रकाशक आजिजूल हक, रोहा आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, पत्रकार सोयल खेतान, नवज्योति भुयाँ सहित किडनी हॉस्पिटल आईयूकेडी के चिकित्सक, कर्मचारी, ओसन आली जातीय विद्यालय के शिक्षक, शिक्षयत्री, संचालन समिति प्रतिनिधि और काफी संख्या में स्थानीय पुरुष, महिला, युवक, युवती उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें