स्नेहालय के बच्चों के लिये तीन लियो क्लबों ने दिखाई सेवा की मिसाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्नेहालय के बच्चों के लिये तीन लियो क्लबों ने दिखाई सेवा की मिसाल



गुवाहाटी, समाज सेवा एवं मानवीय संवेदनाओं को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के तहत लियो क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग, लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी परवरिश तथा लियो क्लब ऑफ गुवाहाटी परवरिश के संयुक्त तत्वावधान में स्नेहालय, गुवाहाटी के बच्चों के लिए एक विशेष मनोरंजन एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत स्नेहालय के 70 बच्चों एवं 15 केयरटेकरों को गुवाहाटी स्थित ग्रैंड सिने में हाल ही में प्रदर्शित फिल्म "धमाल 4" का निःशुल्क प्रदर्शन कराया गया। फिल्म के दौरान बच्चों को पॉपकॉर्न एवं कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध कराए गए, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया।


फिल्म प्रदर्शन के बाद सभी बच्चों एवं केयरटेकरों के लिए विंटेज कैफे में स्वादिष्ट दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही बच्चों को चॉकलेट, आइसक्रीम एवं जूस भी वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखते ही बन रहा था।


आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन कराना नहीं, बल्कि बच्चों को प्रेम, अपनत्व और स्नेह से भरा एक यादगार अनुभव प्रदान करना था। इस सेवा परियोजना के माध्यम से तीनों क्लबों ने यह संदेश दिया कि समाज के प्रत्येक बच्चे को खुशियाँ, सम्मान और स्नेह प्राप्त करने का समान अधिकार है।


इस अवसर पर मल्टीपल लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो लायन मयंक सुरेका एवं ज़ोन चेयरमैन लायन प्रतीक किल्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लियो क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग के अध्यक्ष लियो लायन गौरव किल्ला, लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी परवरिश के अध्यक्ष लायन मोहित दुग्गड़ , लियो क्लब ऑफ गुवाहाटी परवरिश के अध्यक्ष लियो अनुराग पोद्दार सहित तीनों क्लबों के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


यह संयुक्त सेवा परियोजना सेवा, करुणा, सहयोग और मानवता की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें