हेंगुल हाईताल का 10 दिवसीय विशेष अभिनय कार्यशाला शुरु - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हेंगुल हाईताल का 10 दिवसीय विशेष अभिनय कार्यशाला शुरु



सोयल खेतान, रोहा


राज्य सरकार सांस्कृतिक परिक्रमा विभाग सहित विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यशाला प्रारंभ करने के क्रम में।

रोहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय शैली के आधार पर हेंगुल हाईताल के बैनर तले शुरु 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन विशेष अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ। समाजकर्मी महेंद्र कलिता द्वारा हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग के प्रतिचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर करने के साथ ही हेंगुल हाईताल के सचिव संजय ज्योति बोरा के संचालन में आयोजित कार्यशाला शुरु। समारोह में हेंगुल हाईताल के अध्यक्ष मृदुल हजारिका, उपाध्यक्ष दीपज्योति काकोति, नाट्यकार चंदन ज्योति भूँया, मुख्य प्रशिक्षक सोनिया भारद्वाज, रत्ना दे सहित छात्र, छात्रा, अविभावक सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। साथ ही हेंगुल हाईताल के कार्यकर्ताओं ने 17 से 26 जूलाई तक चलनी वाली विशेष अभिनय कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने को इच्छुक 25 वर्ष के कम उम्र के युवक, युवतीयों को 6001174531/6002612803 नंबर पर संपर्क करने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें