सोयल खेतान, रोहा
रोहा मेटेका निवासी, विशिष्ट ढोल उजा, चित्र, भास्कर्ज्य शिल्पी, शंकरी कलाकृष्टी के साधक थुलेश्वर डेका कि स्मृति में स्मृति चारण सभा अनुष्टित हुई और स्मृति ग्रंथ "थुलेश्वर डेका शिल्पालय" का विमोचन कर स्मरण किया गया।
विशिष्ट शंकरी कलाकृष्टी सांस्कृतिक साधक, क्रीड़ा संगठक, समाज हितैषी, चित्र और भास्कर्ज्य शिल्पी सहित विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों के साथ जौडे रह सेवा प्रदान करते आ रहे अति सहज सरल व्यक्ति थुलेश्वर डेका की गत 20 जून कलागुरु विष्णु राभा दिवस के दिन देहावसान हो गया था।
थुलेश्वर डेका के आद्यश्राद्ध के अवसर पर वृहस्पतिवार को उनके निवास स्थान में स्मृति चारण सभा आयोजन कि गयी और रोहा वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन अध्यक्ष माधव चंद्र नाथ द्वारा स्व.डेका के प्रतिचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन और परिवार वालों सहित उपस्थित सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर स्मरण करने के साथ ही रोहा नागरिक सन्मिलन अध्यक्ष माधव चंद्र नाथ की अध्यक्षता और रोहा शाखा साहित्य सभा सचिव लखी प्रसाद डेका के उद्देश्य व्याख्या के साथ आयोजित स्मृति चारण सभा में रोहा हायरसेकेंडरी के पूर्व प्राचार्य कमल चंद्र शर्मा, थुलेश्वर डेका के मित्र स्वराज नाथ, रोहा शाखा साहित्य सभा अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार मशरंग, रोहा बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र की पूर्व प्राचार्या डॉ निरला देवी, रोहा महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य द्विप्ती देवी शर्मा, पूर्व शिक्षक, समाजकर्मी तरुण चंद्र डेका, कवि प्रदीप सिंहा सहित कई व्यक्तियों ने थुलेश्वर डेका के साथ बिताये पलों और अवदानों पर प्रकाश डाला। साथ ही थुलेश्वर डेका की स्मृति में रोहा शाखा साहित्य सभा, रोहा आंचलिक आसु, पत्रकार संघ, तिवा छात्र संघ, अजायुछाप, मास, क्रीड़ा संघ, वोहागी मेला, शिल्पी कानन, वरिष्ठ नागरिक सन्मिलन, मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ, कोच राजवंशी सन्मिलनी, टाई आहोम छात्र संघ, पदूमनी रास महोत्सव समिति,कोच राजवंशी छात्र संघ सहित कुल 14जातीय दल संगठन,अनुष्ठान प्रतिष्ठानों के संयुक्त तत्वावधान और रोहा शाखा साहित्य सभा अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार मशरंग, सचिव लखी प्रसाद डेका के संपादन में प्रकाशित स्मृति ग्रंथ "थुलेश्वर डेका शिल्पालय" का विमोचन रोहा हायरसेकेंडरी के पूर्व प्राचार्य कमल चंद्र शर्मा और समाजकर्मी तरुण चंद्र डेका ने संयुक्त तौर पर किया। ईस अवसर पर विशिष्ट शिल्पी थुलेश्वर डेका की पत्नी, पुत्र, पुत्री सहित परिवारवालों सहित रोहा विभिन्न जातीय दल संगठन, अनुष्ठान प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें