गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की कामाख्या शाखा द्वारा द इंडोर एरीना में आयोजित चार दिवसीय चेस वर्कशॉप का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
समापन समारोह के अवसर पर बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने वन मिनट गेम्स (कॉइन एंड कप्स), म्यूजिकल चेयर, क्विज़ प्रतियोगिता, लूडो तथा अंताक्षरी जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भरपूर आनंद लिया। शाखा की ओर से चेस प्रशिक्षक को फुलाम गमछा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके अमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र, चॉकलेट तथा आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा की अध्यक्षा नमिता दुधेरिया, सचिव ममता सेठी, कोषाध्यक्ष नम्रता सुराना, संयोजिका कंचन पारीक तथा नेहा जैन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं कार्यकारिणी सदस्य भूमिका सेठी एवं चांदनी बैद की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
शाखा की जनसंपर्क अधिकारी निष्ठा पोद्दार ने बताया कि शाखा के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई और बच्चों के साथ आनंदमय पल साझा किए। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे की मुस्कान और सीखने के प्रति उनका उत्साह इस कार्यशाला की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि "जहाँ सीखने के साथ मुस्कान जुड़ जाए, वहीं से उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत होती है।"








जय बाबेरी
जवाब देंहटाएं