उत्तर लखीमपुर, गुप्त नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर महेश्वरी महिला संगठन, उत्तर लखीमपुर द्वारा दुर्गा मंदिर में सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सरिता तापड़िया सहित सरोज मालपानी, सरिता लाहोटी, रेखा चांडक, ममता गग्गर, संतोष राठी, अंजू बजाज, सुनीता झावर, सुमन तापड़िया एवं सरिता जाजू उपस्थित रहीं। इस अवसर पर गुप्त दान के रूप में दुर्गा मंदिर को एक अलमारी भेंट की गई।
सेवा कार्यक्रम के तहत 35 कन्याओं एवं 2 भैरव को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। साथ ही उपस्थित सभी कन्याओं एवं श्रद्धालुओं को जूस, फल और छाते वितरित किए गए।
इसके अलावा, श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद स्वरूप 15 किलोग्राम खिचड़ी भी अर्पित की गई।
महेश्वरी महिला संगठन ने बताया कि यह सेवा कार्य सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण और सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संगठन ने भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा और धार्मिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें