डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर उद्यान विकास कार्य का शिलान्यास - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर उद्यान विकास कार्य का शिलान्यास



गुवाहाटी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उलुबारी स्थित आर.के. मिशन रोड के समीप डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान के विकास कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।


इस अवसर पर असम सरकार के मंत्री कौशिक राय ने शिलान्यास कर परियोजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में गुवाहाटी सेंट्रल के विधायक विजय कुमार गुप्ता, गुवाहाटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर मृगेन सरानिया, डिप्टी मेयर स्मिता रॉय, असम विधानसभा की मीडिया पैनलिस्ट रत्ना सिंह, पार्षद शंकर चक्रवर्ती, बिहार दत्ता चौधरी तथा नगर निगम के आयुक्त चिन्मय प्रकाश फूकन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


यह उद्यान नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य गुवाहाटी के हरित बुनियादी ढांचे (ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर) को सुदृढ़ बनाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा स्थानीय नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मनोरंजन एवं विश्राम का बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें