रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के एलवियान बरदलै ने विद्या भारती एनईएसजीएस, मैच में स्वर्ण पदक हासिल कर बढाया गौरव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के एलवियान बरदलै ने विद्या भारती एनईएसजीएस, मैच में स्वर्ण पदक हासिल कर बढाया गौरव



विद्या भारती नेशनल गेम के लिए चयनित, 27 नवंबर को मध्यप्रदेश में होगा अनुष्टित।


वर्ष 2017 में नवप्रजन्म के शारीरिक,मानसिक विकास साधन और आत्मरक्षा हेतु स्थापित रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के 20 विद्यार्थी ब्लेक बेल्ट प्राप्त करने में सक्षम होने के साथ ही गोलाघाट जिले के देरगांव में अनुष्टित राज्य स्तरीय देवग्राम कप कराटे प्रतिस्पर्धा में 11 स्वर्ण पदक सहित 13 पदक हासिल करने सहित विद्यार्थियों द्वारा कई पदक हासिल करने के क्रम में थ्री डन ब्लेक बेल्ट नित्य कुमार पातर के प्रशिक्षण में प्रशिक्षण लेने वाले बौद्धिधर्मा कराटे क्लब और रोहा शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन दशंवी कक्षा के छात्र एलवियान बरदलै ने सराईदेउ जिले के बरपात्र में गत 1 से 3 जूलाई तक विद्या भारती के अधीन आयोजित नोर्थ ईस्ट स्कूल गेम सिलेक्सन (एनईएसजीएस) मैच में हिस्सा ले स्वर्ण पदक हासिल कर रोहा सहित बौद्धिधर्मा कराटे क्लब और विद्यालय का गौरव बढाया है।

साथ एलवियान आगामी 27 नवंबर को मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले विद्या भारती नेशनल गेम के लिए चयनित हुवा है। साथ ही क्लब के मुख्य प्रशिक्षक नित्य पातर ने बताया कि यदि एलवियान नेशनल गेम में विजय होता है तो वह दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होने वाले विद्या भारती के नेशनल स्कूल गेम के लिए चयनित होगा।

    एलवियान के ईस कृतित्व से क्लब के सदस्यों, अविभावक, अविभाविका, विद्यार्थियों के बिच खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही क्लब कि और से एक फुलाम गमछा उढाकर एलवियान का अभिनंदन कर बधाईयां दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें