मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर वरिष्ठ जनों का सम्मान किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर वरिष्ठ जनों का सम्मान किया



पूजा माहेश्वरी

नगांव, मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors' Day) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमर चंद सुराणा तथा वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सत्य नारायण रुठिया का उनके कार्यस्थल पर जाकर फुलाम गामोछा एवं स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के दो ऐसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे सम्मानित व्यक्तित्वों का अभिनंदन करना समाज के लिए गौरव की बात है। सम्मेलन के सदस्यों ने उनके दीर्घकालीन सेवाभाव, निष्ठा एवं समाज के प्रति योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना की।

सम्मानित महानुभावों ने मारवाड़ी सम्मेलन के इस स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान सेवा कार्यों के प्रति और अधिक प्रेरणा प्रदान करता है।

कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा के अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, उपाध्यक्ष जगदीश धुत व हुलास मल बोथरा, सचिव विजय राज किल्ला, संगठन मंत्री दिलीप सोभासरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें