लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच किया दूध वितरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच किया दूध वितरण



मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा सेंट जूड्स इंडिया चाइल्ड केयर, एन.के. पैलेस, भांगागढ़ में बाल कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए दूध एवं पोष्टिक फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आशा का पोषण, जीवन को सशक्त बनाना (Nourishing Hope, Strengthening Lives) थीम पर आयोजित इस सेवा परियोजना का उद्देश्य उपचाराधीन बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ स्नेह, आत्मीयता और मनोबल प्रदान करना था।

   इस सेवा कार्य का प्रायोजन श्रीमती सालिनी सेठी (लायन अरुणा छाबड़ा की बहन) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की परियोजना अध्यक्ष लायन बिमला जाजोदिया के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने बच्चों एवं उनके परिजनों के बीच दूध का वितरण किया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

   कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष लायन रवि हरलालका ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रहे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें यह विश्वास दिलाना कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है, यही इस सेवा अभियान का सबसे बड़ा उद्देश्य है। 

 इस अवसर पर लायन अरुणा छाबड़ा ने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

   क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रेम, अपनापन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

   लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने समाज के सभी सक्षम नागरिकों से ऐसे मानवीय प्रयासों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद बच्चों के जीवन में आशा, साहस और मुस्कान का संचार होता रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें