गुवाहाटी, मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा समाज सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए गोपीनाथ नगर प्राथमिक विद्यालय (कैंसर अस्पताल के समीप) में एक आधुनिक वाटर प्यूरीफायर (जल शोधक) स्थापित किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
यह वाटर प्यूरीफायर शाखा की कार्यकारिणी के सदस्य सीए रतन कुमार अगरवाला एवं उनके परिवार द्वारा अपने पूज्य माता-पिता स्वर्गीय लक्ष्मी देवी अगरवाला तथा स्वर्गीय जुगल किशोर अगरवाला की पावन स्मृति में समर्पित किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने इस जनहितकारी पहल के लिए मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा तथा अगरवाला परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी और उनके स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान होगा।
मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा कि समाज सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐसे कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक आवश्यक सुविधाएँ पहुँचाकर सेवा और संस्कार की परंपरा को सशक्त बनाना है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें