सोयल खेतान, रोहा
रोहा आंचलिक आसु के सहयोग में सुधाकंठ डॉ भूपेन हजारिका जन्म शतवार्षिकी पर विद्यार्थियों के बिच चित्रांकन प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया और विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।
अखिल असम छात्र संघ (आसु) और डॉ भूपेन हजारिका सांस्कृतिक न्यास के आह्वान पर समस्त राज्य भर में सुधाकंठ जन्म शतवार्षिकी उपलक्ष में चित्रांकन प्रतिस्पर्धा आयोजित करने के क्रम में रोहा आंचलिक आसु के सहयोग में रोहा आदर्श सरकारी निम्न बुनियादी अभ्यासन विद्यालय प्रांगण में क,ख और ग तिन शाखाओं में आयोजित चित्रांकन प्रतिस्पर्धा में क्षेत्र के 50से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।रोहा आंचलिक आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति के संचालन में आयोजित चित्रांकन प्रतिस्पर्धा में विचारक के तौर पर रोहा हायरसेकेंडरी की शिक्षिका नंदिता पातर उपस्थित रह विजयी प्रतियोगियों के नामों की घोषणा की। प्रतिस्पर्धा के "क"शाखा में प्रथम स्थान मेहेक प्रिया गोगोई,द्वितीय स्थान ईस्पिता डेका,तृतीय स्थान हिमाश्री देवी,"ख"शाखा में प्रथम स्थान मुंग्सा थुरांग आमसी,द्वितीय स्थान उपासना डेका,तृतीय स्थान दृष्टिप्रिया हजारिका और "ग"शाखा में प्रथम स्थान महमूद तारहाम आहमेद,द्वितीय स्थान गौरव ज्योति डेका, तृतीय स्थान हदीप्ता डेका को प्राप्त होने के साथ ही सांत्वना पुरस्कार ग्यानम मसुरंग को प्राप्त होने के साथ ही विजयी प्रतियोगियों को एक एक मानपत्र,उपहार और ट्रोफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
प्रतिस्पर्धा में रोहा आसु सचिव भारत वरुबा,अंजन मुदै सहित विद्यार्थी, अविभावक,अविभाविका और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें