स्वर्णिम मुस्कान कार्यक्रम में सम्मान और आत्मीयता के सुनहरे पल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्वर्णिम मुस्कान कार्यक्रम में सम्मान और आत्मीयता के सुनहरे पल

 


तेजपुर, मारवाड़ी सम्मेलन, तेजपुर शाखा द्वारा आयोजित “स्वर्णिम मुस्कान” कार्यक्रम गरिमामय, आत्मीय और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सुनील सर्राफ, उपाध्यक्ष उगमचंद बैद, कोषाध्यक्ष अनुप जालान सहित सुशील गोलछा, जुगल किशोर डागा, विनोद कुमार बोथरा, अशोक खेतावत, रामरतन पांडिया, हस्तीमल चोरड़िया, सुरेश कुमार माहेश्वरी और राजीव जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


इस अवसर पर “रंग उमंग उत्सव” में घोषित “तेजपुर गौरव सम्मान” आदरणीय ओमप्रकाश बगड़िया को शॉल एवं असमिया फुलाम गमोछा ओढ़ाकर प्रदान किया गया। साथ ही श्रीमती पुष्पा बगड़िया का भी शॉल एवं फुलाम गमोछा से सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के दौरान बगड़िया दम्पत्ति ने अपने जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा किए, वहीं उपस्थित सदस्यों ने उनसे जुड़ी मधुर स्मृतियाँ और संस्मरण प्रस्तुत किए। अंत में उगमचंद बैद ने भजनों और सदाबहार फिल्मी गीतों की मधुर प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को संगीत और आनंद से सराबोर कर दिया।


पूरे कार्यक्रम में अपनापन, सम्मान और खुशियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशेष रूप से बगड़िया दम्पत्ति के चेहरे पर झलकती प्रसन्नता और संतोष ने इस आयोजन को वास्तव में “स्वर्णिम मुस्कान” का स्वरूप प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें