आस्था प्रेस्टीज सोसाइटी में निःशुल्क डेंटल एवं एक्यूप्रेशर परामर्श शिविर आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आस्था प्रेस्टीज सोसाइटी में निःशुल्क डेंटल एवं एक्यूप्रेशर परामर्श शिविर आयोजित

 


गुवाहाटी, आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (एटीडीसी) के सहयोग से आस्था प्रेस्टीज सोसाइटी, गुवाहाटी में रविवार को निःशुल्क डेंटल एवं एक्यूप्रेशर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक लोगों की डेंटल एवं एक्यूप्रेशर जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक विजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। तेरापंथ युवक परिषद, गुवाहाटी के अध्यक्ष रोहित सुराणा ने विधायक श्री गुप्ता का फुलाम गामोछा से आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक विजय कुमार गुप्ता ने तेयुप एवं उसके द्वारा संचालित एटीडीसी द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था निरंतर जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया तथा स्वयं भी शिविर में उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर के सफल संचालन में एटीडीसी संचालन समिति के संयोजक आनंद सुराणा ने पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस सेवा कार्य में ममता मालू का प्रायोजक के रूप में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन पर तेयुप के मंत्री अंकुश महनोत ने आस्था प्रेस्टीज सोसाइटी के अध्यक्ष ताराचंद सिंघी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों, तेयुप के सदस्यों तथा एटीडीसी की संपूर्ण टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर की संपूर्ण जानकारी एटीडीसी के संयोजक अमित मालू ने प्रदान की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें