शिलांग, अखिल भारतीय खांडल विप्र महा सभा साखा शिलांग की एक आम सभा मीटिंग हुई जहां पर पुर्व कार्यकारिणी के द्वारा समाज के बीच गत कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया एवं नई कार्यकारिणी बनाने बाबत प्रकिया की गईं।
जहां पर पुर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री त्रिलोक पीपलवा के कार्य को देखकर सभी समाज बंधुओं ने एक ध्वनि के साथ दुबारा अध्यक्ष चुना गया सभी समाज बंधुओं ने कहा की जो लोगों की चाहत बनकर उभरता है वो ही इंसान समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में उभरता है त्रिलोक पीपलवा ने अपनी सच्ची कर्मठता के साथ पुरी इमानदारी के साथ अपने पद को एक गरिमामय के रुप में निभाया है और उसी को देखते हुए सभी समाज बंधुओं की उपस्थिति के बीच सभी की सहमति से दुबारा अध्यक्ष चुना गया है।
शिलांग मारवाड़ी समाज में अपनी पहचान बनाकर चलने वाले त्रिलोक पीपलवा ने शिलांग में सबके चहेते और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं और जन हितार्थ समर्पित रहकर लोगों के सुख-दुख में साथ देते हैं कपड़ा व्यापार में रहकर हर व्यापारी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलते हैं।
लोगों का कहना है की समाज को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति हमेशा अपनी पहचान बनाकर चलता है साधारण परिवार में लालान पालन लेने वाले त्रिलोक पीपलवा शिलांग में रहकर कार्य करते हुए गौमाताओं की सेवा के लिए भी समर्पित रहते हैं इनको दुबारा अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज में एक खुशी की लहर है त्रिलोक पीपलवा ने कहा की समाज ने दुबारा मेरे उपर विश्वास करते हुए मुझे जो दायित्व दिया है उसको सच्ची निष्ठा के साथ पुरे समाज को साथ लेकर निभाउंगा और हमेशा सच्चाई और अच्छाई का साथ देते हुए समाज का विकास करेंगे।
पुरी कार्यकारिणी और समाज को साथ लेकर समय समय पर मीटिंग करते हुए समाज हितार्थ काम करेंगे। दुसरी बार अध्यक्ष बनने पर सभी समाज बंधुओं ने पीठ थपथपाई और शुभकामनाएं दीं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें