गुवाहाटी, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अगरतला प्रवास के उपरांत माँ कामाख्या की पावन धरा गुवाहाटी आगमन पर विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन असम जोन-8 की प्रदेशाध्यक्ष मंजुलता शर्मा, गुवाहाटी चैप्टर के अध्यक्ष राकेश भातरा, कोषाध्यक्ष दयाराम गुर्जरगौड़, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा तथा अशोक शर्मा ने माननीय देवनानी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
स्वागत के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें माँ कामाख्या की पावन नगरी में आगमन पर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल एवं मंगलमय असम प्रवास की कामना की।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें