नगांव में तीन नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, कई अनियमितताएं उजागर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में तीन नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, कई अनियमितताएं उजागर



पूजा माहेश्वरी

नगांव, नगांव जिले में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला समाज कल्याण विभाग, नगांव पुलिस तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने तीन नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने नगांव न्यू रिहैबिलिटेशन सेंटर, न्यू बॉर्न फाउंडेशन रिहैबिलिटेशन सेंटर तथा जुनाकी जीवन पथ रिहैबिलिटेशन सेंटर (जामुगुड़ी) का निरीक्षण किया। जांच के दौरान इन केंद्रों में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण दल ने पाया कि केंद्रों में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसके अलावा आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेखों का समुचित रखरखाव नहीं किया जा रहा था तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। संयुक्त निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि सामने आई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित पुनर्वास केंद्रों के विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं कानूनों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें